back to top

राजनांदगांव : प्रेमिका और उसकी मां पर जानलेवा हमला…

राजनांदगांव अपनी प्रेमिका पर शक करते हुए एक युवक ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आयी प्रेमिका की मां पर भी कथित प्रेमी द्वारा जान लेवा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


खड़गांव थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती अंजनी पटवा पति भरत लाल पटवा (40) निवासी खड़गांव चे रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी बेटी उज्जैनी पटवा गांव के मेघनाथ विश्वकर्मा से प्रेम करती है। मेघनाथ विश्वकर्मा 23 जुलाई की शाम 7.30 बज उसके घर आया और खाना बना रही बेटी उज्जैनी पर कुल्हाड़ी से प्रहार करने की कोशिश करने लगा। प्रार्थिया उस वक्त कमरे में लेटी थी। बेटी के बचाव-बचाव की आवाज सुनकर वह किचन में गयी और बेटी को बचाने का प्रयास करने लगी। इस पर मेघनाथ विश्वकर्मा ने दुबारा बेटी को मारने की लिए कुल्हाड़ी उठाया। अंजनी ने दोनों हाथों से कुल्हाड़ी को पकड़ लिया।

आरोपी मेघनाथ ने अंजनी को धक्का देकर गिरा दिया और लात, घूंसे से मारपीट किया। खड़गांव पुलिस ने आरोपी को पुराना रेस्ट हाऊस नर्सरी के पीछे जंगल से अपनी गिरफ्त में लिया। अरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका उज्जैनी पर संदेह था कि वह किसी और से बातचीत करती है। इसी कारण वह परेशान था। यही वजह थी कि उसने अपनी प्रेमिका के गर्दन में कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page