back to top

प्रधानमंत्री ने कोटा, राजस्थान में सड़क दुर्घटना के मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया…

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से पीड़ितों के लिये अनुग्रह राशि मंजूर

Advertisements

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोटा, राजस्थान में हुई एक सड़क दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से अनुग्रह राशि को भी मंजरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक ट्वीट में कहा गया हैः

“राजस्थान के कोटा में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे: प्रधानमंत्री “

“प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से कोटा की शोकपूर्ण दुर्घटना के मृतकों के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिये जायेंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगेः प्रधानमंत्री।”

Advertisements

You cannot copy content of this page