back to top

VISION TIMES : महिला कांस्टेबल का शव नाले में मिला, नायब तहसीलदार से प्रेम प्रसंग का मामला : पढ़िए पूरी खबर…

लखनऊ, 21 फरवरी 2022। यूपी की राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई, पुलिस ने जब पड़ताल की तो जानकारी हुई कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता ​चला कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी। पुलिस इस केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी, इसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रुचि सिंह का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। इसके बाद साथियों ने मुकदमा दर्ज कराया।

बता दें कि महिला कांस्टेबल का शव काली माता इलाके के नाले में मिला था, इसकी सूचना लखनऊ के PGI थाने की पुलिस ने सुशांत गोल्फ थाना को दी, इसके बाद कांस्टेबल रुचि सिंह के साथ काम करने वाले साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। साथ ही साथ पुलिस ने बिजनौर में महिला कांस्टेबल के परिजनों को भी सूचित किया।

लिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है, महिला सिपाही रुचि सिंह शादीशुदा थी, उसकी शादी एक कांस्टेबल से हुई थी, वह वर्तमान में कुशीनगर में तैनात हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार की फेसबुक के माध्यम से रुचि से दोस्ती हुई थी, इसके बाद बातचीत बढ़ी और पिछले 5 वर्षों से दोनों रिलेशनशिप में थे। बताया ये भी जा रहा है कि नायब तहसीलदार भी शादीशुदा है, लेकिन महिला सिपाही उसपर शादी का दबाव डाल रही थी।

मामले में आरोपी नायब तहसीलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page