back to top

बच्चों को कोवैक्सीन का टीका देने की मंजूरी…


नई दिल्ली – 12 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय औषधि महानियंत्रक की एक विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को भारत में निर्मित कोविड-19 कोवैक्सीन को 2 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाने की मंजूरी दे दी।
यह मंजूरी आपात प्रयोग के लिए दी गई है और उम्मीद है कि इस महीने के अंत इसका इस्तेमाल आरंभ हो जाएगा भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन के सितंबर में बच्चों पर तीन चरणों में परीक्षण पूरे हो चुके हैं।


यह परीक्षण विभिन्न आयु वर्ग के पांच सौ से अधिक वालों पर किए गए थे इनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट इस महीने के शुरू में भारतीय औषधि महानियंत्रक को सौंप दी गई थी। सूत्रों के अनुसार विस्तृत अध्ययन के बाद संबंधित समिति ने कोवैक्सीन का टीका 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को देने की मंजूरी देने का फैसला किया बच्चों पर कोवैक्सीन का असर लगभग वही रहा है जो व्यस्त लोगों पर रहा है बच्चों को यह टीका दो खुराक में दिया जाएगा और इसमें 20 दिन का अंतराल होगा।


सूत्रों के अनुसार टीका निर्माता को बच्चों पर कोवैक्सिंग टीके के प्रभाव का अध्ययन जारी रखना होगा और संबंधित रिपोर्ट उपयोगकर्ताओं को देनी होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page