back to top

बड़ी खबर : नक्सली कमांडर गिरफ्तार, इलाज के लिए निकला था कोरोना संक्रमित सोबराय…

सुकमा – सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम का चीफ गिरफ्तार किया गया है। तेलंगाना से नक्सली कमांडर सोबराय की गिरफ्तारी की गई है।

नक्सली कमांडर सोबराय कोरोना संक्रमित है। सोबराय इलाज के लिए अस्पताल जाने निकला था। तेलंगाना के वारंगल जिले में वाहन तलाशी करने के दौरान नक्सली पकड़ा गया है।

कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त ने पहले ही सोबराय के कोरोना संक्रमित होने का दावा किया था।नक्सलियों के कई बड़े नेताओं की हालत कोरोना से हालत गंभीर होने की भी जानकारी मिली है।

Advertisements

You cannot copy content of this page