back to top

बड़ी ख़बर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी घर बैठे देंगे परीक्षा, पढ़िए विभागीय कॉपी…

रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2021 की परीक्षाएं दिनांक 24 मई 2021 से 15 जून 2021 तक आयोजित किया जाना था किंतु कोविड-19 संक्रमण के कारण उक्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी ।

Advertisements

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2021 के छात्रों को प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका संबंधित अध्ययन केंद्र से प्रदाय की जाएगी। छात्र उत्तर पुस्तिका में घर से उत्तर लिखकर 5 दिन की समय सीमा में संबंधित अध्ययन केंद्र में जमा करेंगे।

12वीं के छात्र 21 से 25 जून तक परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका ले सकेंगे। उत्तर पुस्तिका 26 जून से 30 जून तक जमा कर सकेंगे।

वही दसवीं के छात्र 1 जून से 5 जून तक उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र ले सकेंगे। 6 जुलाई से 10 जुलाई तक उत्तर पुस्तिका जमा कर सकेंगे। लगातार दूसरे साल ओपन स्कूल की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page