back to top

बलरामपुर त्रासदी: बांध टूटने से मासूम समेत चार की मौत, कई लापता…

बलरामपुर जिले में लुत्तीससा स्थित पुराना बांध टूटने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक बच्चे और महिला की डेड बॉडी कल सुबह मिली है। वहीं दो के शव रात ही मिल गए थे। लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है।

Advertisements

बता दें कि. बांध टूटने में निचले इलाके के 4 घर बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। हादसे में इन घरों के 7 लोग चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर देर रात से रेस्क्यू टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर
मौजूद हैं। बलरामपुर जिले में दो दिनों में हो रही बारिश में बांध लबालब हो गया था। यह मिट्टी का बांध है. जो साल 1981 में बनाया गया था। ओवर फ्लो होने के कारण मंगलवार रात करीब 11 बजे से 11.30 बजे के बीच मेड़ टूट गई और बांध वह गया।

बांध टूटने से बहें गणेश खैग्बार के बड़े बेटे कार्तिक खैरवार (6 वर्ष) का शव बुधवार सुबह मिल गया है। वह कक्षा पहली का छात्र था। गणेश खैरवार के छोटे बेटे (4 वर्ष) का पता नहीं चला है। वह आंगनवाड़ी में पड़ता था। बाढ़ में वही एक अन्य महिला चिंता (30) का शव भी मिल गया है।

बांध में वहे मंजीवन की बेटी प्रिया (6 वर्ष), महित दो बच्चे और गणेश खैरबार की तलाश की जा रही है। बाढ़ में जीतन राम की करीब 60 बकरियां भी वह गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page