back to top

राजनांदगांव : गणेश विसर्जन व ईद को लेकर बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आदतन अपराधी जेल भेजे गए…

राजनांदगांव । गणेश विसर्जन झांकी पर्व एवं ईद के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसंतपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेज दिया। वहीं, लंबे अरसे से फरार चल रहे 3 गिरफ्तारी वारंटियों को भी दबोच कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

जेल भेजे गए आरोपी
रत्नेश सिंह ठाकुर, राजेन्द्र राजपूत, शंकर रजक, बबला देवांगन, सन्नी यादव, आशिफ खान, सूर्यकांत गोंड़, वीरेन्द्र कुर्रे, मो. अफजल और प्रेमदास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी
साथ ही अपराध क्रमांक 67/21 धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत फरार चल रहे आरोपी यशवंत ढीमर, सुनील देवांगन और सौरभ यादव उर्फ बबलु को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

थाना बसंतपुर पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एमन साहू सहित उपनिरीक्षक गोवर्धन देशमुख, डेजलाल माण्डले, डेमिन साहू, प्रआर राजेश परिहार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक मुंजलाल ठाकुर, संतोष महिपाल एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page