back to top

बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें एक सुरक्षित एवं अच्छा माहौल देने के लिए सभी ने लिया संकल्प…

राजनांदगांव 18 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें एक सुरक्षित एवं अच्छा माहौल देने के लिए सभी को कार्य करना है। अभी के समय में बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हंै, लेकिन फिर भी उनके प्रति समाज में भेदभाव की भावना व्याप्त है।

Advertisements

समाज में बालिकाओं के प्रति भेदभाव एवं असमानता की स्थिति को दूर करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अपने आस-पास के क्षेत्र को सुरक्षित तथा हिंसा मुक्त करने के लिए तत्पर रहने का वचन लिया और बेटियों के प्रति गर्व की भावना, पराया धन तथा बोझ जैसी मानसिकता का विरोध करने का वचन लिया। सभी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बोर्ड पर हस्ताक्षर किया और बेटियों को शिक्षित करने के लिए संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page