back to top

 बालोद : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ…

 बालोद ।। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद के अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली।

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी श्री चंदे्रश कुमार ठाकुर ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक श्री गोपानंद खरे, जसराज नायक, डाॅ. जैनेंद्र कुमार पटेल, तरूण कुमार, सुश्री कालेन्द्री रावटे के अलावा हरिश्चंद्र गंजीर, तरूण साहू, अजय कुमार नाग, खिलावन साहू, तिलेंद्र कुमार, दीपेश कुमार, रूबीना खान, तनवीर खान, राजेन्द्र कुमार कुंजाम, कृष्णशरण साहू, नंदकुमार धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page