
बड़े बकायादारो को तीन दिवस के भीतर बकाया करो का भुगतान करने दे समझाईस
राजनंादगांव 12 नवम्बर। निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने राजस्व वसूली की बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर माहवार लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप वसूली के निर्देश दिये। उन्होंने बड़े बकायादारो जिन्हें डिमाण्ड बिल दी गयी है, उन्हें तीन दिवस के भीतर बकाया करो का भुगतान करने समझाईस देवे, भुगतान नही करने की स्थिति में कुर्की के बारे मे बतावे।
आयुक्त श्री मरकाम ने बैठक में सहायक राजस्व निरीक्षकों से वसूली की जानकारी लेकर कहा कि चार माह की वसूली अच्छी प्राप्त हुई, प्राप्त वसूली एवं शासन अनुदान से अक्टूबर माह तक का वेतन भुगतान किया गया। चालू माह का लगभग 20 दिन शेष है, और इससे प्राप्त वसूली से नवम्बर माह का वेतन भुगतान करना है, चुकि अब शासन द्वारा भी राशि प्राप्त नही होगी, जिसे ध्यान मंे रखकर प्लानिंग कर वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में वेतन एवं अन्य आवश्यक भुगतान में लगभग 40 करोड रूपये व्यय होता है, और शासन द्वारा हमे वेतन पेटे लगभग 10 करोड रूपये की प्राप्ति होती है, 30 करोड रूपये एक वर्ष में राजस्व वसूली का लक्ष्य है।
उक्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्लानिंग कर वसूली करे, प्रतिमाह 3 करोड रूपये वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करे।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि करदाताओ को आॅनलाईन भुगतान की सुविधा में विस्तार करते हुए आईसीआईसी बैक द्वारा राजस्व करो का भुगतान के लिए दिये गये पोर्टल पर आॅनलाईन समस्त करो का भुगतान लेना है। जिसके लिए सम्पत्तिकर, समेकितकर, जलकर की बकाया व वर्तमान मांग का डाटा एण्ट्री करनी है। उन्होंने समस्त सहायक राजस्व निरीक्षको से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड की डाटा एण्ट्री करावे। शासन स्तर पर भी आॅनलाईन वसूली के लिए पोर्टल लाॅच किये जाने की तैयारी है,इसके लिए भी आॅनलाईन एण्ट्री आवश्यक है। डाटा अपडेट करने में गंभीरता दिखावे।
आयुक्त ने कहा कि समय निर्धारित कर करदाताओ के घर जावे, उनका मोबाईल नम्बर रख उनसे सम्पर्क कर बकाया करो की वसूली करना सुनिश्चित करे। बडे बकायादारो जिनको छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 174 अंतर्गत मांग की सूचना दी गयी है, उन्हे तीन दिवस के भीतर अपने बकाया करो का भुगतान करने समझाईस देवे। उन्हें बताए कि भुगतान नही करने की स्थिति में चल सम्पत्ति की कुर्की की जावेगी। उन्होंने कहा कि कुछ करदाताओ के द्वारा शिकायत रहती है कि संबंधित वसूलीकर्ता वसूली के लिए नही आते।
अपने अपने प्रभारित वार्ड के करदाताओ से निरंतर सम्पर्क स्थापित कर वसूली करना सुनिश्चित करे। सभी राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व उप निरीक्षक गंभीरता से वसूली कार्य संपादित करेंगे, प्रतिमाह लक्ष्य के अनुरूप वसूली करे, जिससे हर माह वेतन भुगतान किया जा सके। बैठक में राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित राजस्व उप निरीक्षण व सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।










































