back to top

बिलासपुर : ढलाई करते समय सेट्रिंग प्लेट की बल्लि हिलने से भरभरा कर गिरी छत ,आधा दर्जन मजदूर घायल….

बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के रमतला में उस समय हंगामा मच गया जब निर्माणाधीन शादी भवन की छत ढलाई के दौरान सेंटरिंग प्लेट की बल्लि हिलने से भरभरा कर गिर गई । जिस समय हादसा हुआ उस समय दर्जनों मजदूर छत पर ढलाई का काम कर रहे थे । हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए । कुछ मजदूरों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं पांच घायल मजदूरों को सिम्स में भर्ती किया गया है ।जहां उनका इलाज चल रहा है

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोनी अंतर्गत ग्राम रमतला में सेतु साहू नामक व्यक्ति द्वारा मंगल भवन के अंदर एक और नया भवन बनवाया जा रहा है । पिछले कई दिनों से यहां निर्माण कार्य चल रहा है शुक्रवार को सेंटरिंग प्लेट लगाने के बाद छत की ढलाई की जा रही थी। इस दौरान 25 से 30 मजदूर ढलाई के लिए सेंट्रिग के ऊपर थे और छत पर ढलाई कर रहे थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page