back to top

बिलासपुर दुष्कर्म मामले पर राजनांदगांव में आक्रोश, आरोपी शिक्षक को फांसी देने की मांग…

राजनांदगाँव बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी शिक्षक को फाँसी की सज़ा देने की मांग यहाँ भी की गई है। जिला सेन समाज ने आज रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुँच राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।

Advertisements

जिला सेन समाज के अध्यक्ष शेष नारायण शांडिल्य के नेतृत्व में समाज के अनिल कौशिक, निशा सहित बड़ी संख्या में लोग आज दोपहर रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुँचे ।

वहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित जेवियर स्कूल में बच्ची का दैहिक शोषण करने की घटना में आरोपी शिक्षक सहित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जाँच टीम गठित करने की मांग की।

दोषी शिक्षक को फांसी देने की मांग के साथ घटना के जिम्मेदारअन्य दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

Advertisements

You cannot copy content of this page