back to top

बिलासपुर बाल सुधार गृह में सनसनी, चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल सुधार गृह से चार लड़के चौकीदार की हत्या कर फरार हो गए। आरोप है कि चारों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। वारदात के बाद सभी मौके से भाग निकले। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

Advertisements

मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से बाल सुधार गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। मृतक के परिजनों ने बाल सुधार गृह का घेराव कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से भी रोक दिया है। रविवार की रात करीब 11 बजे चौकीदार की हत्या कर चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव केको पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य – जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर चुकी है।

साथ ही सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से – मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं चौकीदार की हत्या के बाद चार लड़कों के फरार होने से सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फरार चारों लड़कों की तलाश जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page