
मंडी। हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस और लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची हैं. मंडी लोकसभा सीट से ही बीजेपी ने उनको चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है.
Advertisements

कंगना ने यहां पर एक रोड शो किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ नजर आई. कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं कि क्या भीड़ उमड़ी है, कितने लोग आए हैं और कितने लोग गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी को रिप्रजेंट करेगी.









































