back to top

भिलाई : दोस्तों के साथ नहाने गया तालाब, डूबने से हुई मौत…

भिलाई । के तालाब में चौथी कक्षा में पढने वाले एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जामुल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है। जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Advertisements

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बॉम्बे आवास घासीदास नगर में रहने वाले फारुख खान चाकू-छुरी धार करने का काम करता है। उसका 13 वर्षीय बेटा रिहान खान आज मंगलवार सुबह अपने दो दोस्तों के साथ सूर्यकुंड तालाब नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वो तैरते तैरते गहरे पानी में चला गया।

तैरना न आने से वो डबूने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक रिहान पानी में डूब गया था। रिहान को डूबा देख उसके दोस्त वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जामुल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page