back to top

महापौर ने निर्माण कार्य मेें प्रगति लाने, चलते बारिश एवं आगामी त्योहार व गणेश पर्व को देखते हुये पेचवर्क करने, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश…

महापौर ने ली तकनीकि अधिकारियो की बैठक

Advertisements

निर्माण कार्य मेें प्रगति लाने, चलते बारिश एवं आगामी त्योहार व गणेश पर्व को देखते हुये पेचवर्क करने, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 18 अगस्त। नगर निगम के तकनीकि अधिकारियों की बैठक में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा बारिश एवं अगामी त्योहार व गणेश पर्व को देखते हुये शहर में पेचवर्क सहित विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में महापौर श्री यादव ने निर्माण कार्यो की जानकारी लेकर कहा कि स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य चालू करावे, चलते कार्य मंे गति लाकर समय सीमा में पूर्ण करावे। उन्होंने योजना एवं निधि के कार्यो की जानकारी लेकर समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने निर्देशित किये।

स्टेशन रोड एवं बीएसएनएल आफिस के पास शोपिंग काम्पलेक्स निर्माण कार्य प्रक्रिया की जानकारी उपरांत कार्यादेश देकर कार्य प्रारंभ कराने स्थल निरीक्षण कर बाधा हटा ले-आउट देने कहा। साथ ही निगम काम्पलेक्स जीर्णोद्धार तथा व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए की जा रही प्रक्रिया, बजट प्रावधानों के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में जानकारी लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड, नाली निर्माण के अलावा चल रहे अन्य निर्माण कार्य में समय सीमा का ध्यान रखकर कार्य में गति लावे, किसी प्रकार की परेशानी पर उच्च अधिकारियो को अवगत करावे।


महापौर श्री यादव ने कहा कि बारिश को देखते हुए पानी भरान क्षेत्रों में पानी निकासी का विशेष ध्यान रखा जाए। त्योहार एवं आगामी गणेश पर्व को देखते हुए सड़को में पेचवर्क कर मरम्मत करे, बारिश में सुगम आवागमन के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे, साथ ही शहर में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्हांेंने कहा कि खम्बा लाईट बंद होने की शिकायत का प्रथमिकता से निराकरण करे। बारिश एवं त्योहार के मददे विद्युत मरम्मत समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखे।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि निर्माण कार्यो के साथ साथ पेयजल, विद्युत व्यवस्था के अलावा सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण करे। शौचालयो में दरवाजा टुटने तथा अन्य परेशानी संबंधित शिकायते प्राप्त होती है, जिसके निराकरण के लिए संचालक को समझाईस देकर व्यवस्था दुरूस्त करावे। निर्माण कार्यो की मानिटरिंग कर प्रगति से अवगत करावे। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती, श्री अनूप पाण्डे व श्री तिलक राज ध्रुव सहित लोककर्म विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page