
फ्लाई ओव्हर के नीचे सफाई कर झिल्ली पन्नी कचरा उठाने तथा
अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 18 अगस्त। शहर की सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम द्वारा प्रतिदिन सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रंों में सफाई निरीक्षण कर निर्धारित समय तक सफाई करने, पानी निकासी एवं आवागम में बाधित अतिक्रमण हटाने निर्देशित किया जा रहा है। आज के सफाई निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैण्ड क्षेत्र एवं फ्लाई ओव्हर के नीचे गंदगी देख अतिक्रमण हटाने तथा झिल्ली पन्नी उठा साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त श्री मरकाम आज सफाई निरीक्षण में नया बस स्टैण्ड क्षेत्र एवं उसके पास के फ्लाई ओव्हर के नीचे सफाई का जायजा लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाई ओव्हर के नीचे फैले झिल्ली पन्नी व कचरे की समक्ष में सफाई करवाये। उन्होंने सफाई टीम से कहा कि फ्लाई ओव्हर के नीचे कचरा डालने व गंदगी फैलाने वालो के उपर सक्त कार्यवाही करे। साथ ही अतिक्रमण कर निवासरत लोगो को भी खाली करने समझाईस दिए। उन्होंने अतिक्रमण टीम से भी कहा कि फ्लाई ओव्हर के नीचे या सर्विस रोड में आवागमन बाधित कर अतिक्रमण करने वालो को हटाने समझाईस देवे, अपालन पर हटाने की कार्यवाही करे। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट के पास रखे जर्जर ठेला देख उसे हटाने के निर्देश पर निगम का अमला ठेला हटाने की कार्यवाही किए।
आयुक्त श्री मरकाम ने स्वास्थ्य अमला से कहा कि जी.ई.रोड में शहर के अलावा बाहर के लोगो का भी आना जाना लगा रहता है, जहाॅ से हमारे शहर की छवि प्रदर्शित होती है। इसलिए जी.ई.रोड में साफ सफाई रखे, नाली नालो की सफाई करे, रोड के किनारे के दुकानदारोे व ठेला खोमचा वालो को साफ सफाई रखने समझाईस देवे, अतिक्रमण करते देख हटाने की कार्यवाही करे तथा संबंधितो पर जुर्माना लगावे। फ्लाई ओव्हर के नीचे भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए अतिक्रमण न होने दे।










































