back to top

राजनांदगांव : नौकरी छोड़कर बना चोर, पुराने होटल में ही वारदात को दिया अंजाम…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने होटल-लॉज में चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही पूर्व मालिक के होटल में घुसकर नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ किया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रदीप सिसोदिया ने थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त 2025 की देर रात उनके “राजघराना” होटल-लॉज में चोरी की घटना हुई।

इस दौरान पूर्व कर्मचारी नानक प्रेमचंदानी ने होटल में घुसकर टीवीएस एक्सेल वाहन, नगद 5 हजार रुपये, कार्ड रीडर मशीन, चावल, दाल और रिफाइंड तेल सहित कुल करीब 28 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए रायपुर से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई में थाना डोंगरगढ़ की टीम के साथ अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page