back to top

महासमुंद : चमत्कारी सिक्के से अमीर बनाने का प्रलोभन, पांच आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद जिले में पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह चमत्कारी सिक्क़े की मदद से लोगों को अमीर बनाने का प्रलोभन देते थे. वहीं हनुमान छाप सिक्के से रुपए झरन कराने का झांसा दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisements

आरोपियों के कब्जे से दो नग ईस्ट इंडिया कंपनी के हनुमान छाप सिक्के, एक कार, दो मोटर साइकिल और पांच मोबाइल जब्त किया गया है.

एसपी दिव्यांग पटेल ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि चमत्कारी सिक्के से ठगने की शिकायत मिली थी. इस आधार पर साइबर सेल और खल्लारी पुलिस की एक टीम गठित की गई. इसके बाद पुलिस टीम ने खल्लारी के पचेड़ा के पास आरोपियों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों के नाम सुरेशन दरिया, विष्णु चंद्राकार, टीकम सिंह ठाकुर, जितेंद्र पाल, वेदराम गायकवाड़ हैं. सभी आरोपी ओड़िशा, रायपुर, महासमुंद और तेंदुकोना के रहने वाले हैं.

Advertisements

You cannot copy content of this page