back to top

मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में भारतीय छात्र की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया…

रायपुर, 01 मार्च 2022- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यूक्रेन में भारतीय छात्र की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यूक्रेन में भारतीय छात्र की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। इस पीड़ा में पूरा देश छात्र के परिवारजनों के साथ है।

ईश्वर उनके माता-पिता, उनके चाहने वालों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत सरकार से पूरा देश इस समय यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के प्रयासों में तेजी लाने की अपील कर रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page