back to top

मोहला:जिले के दूरस्थ आदिवासी अंचल मदनवाड़ा पहुंचीं कलेक्टर प्रजापति…

मोहला 1 जून 2026। जिले के दूरस्थ आदिवासी अंचल मदनवाड़ा में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने गत दिवस कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर भी उपस्थित रहीं।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की। कई आवासों का निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं होने पर उन्होंने संबंधित ग्राम सचिव पर नाराजगी जताई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है।

पात्र हितग्राहियों को आवास प्रदान करना एवं पूर्ण करवाने प्रोत्साहित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को क्षेत्र के विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण करें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।


ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की आवश्यक मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न स्वीकृत एवं संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी सेंशन कार्यों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग पर विशेष निर्देश दिए।


ग्राम परवीडीह में निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने निर्माण कार्य में हो देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम आवास निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page