back to top

मोहला:जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण हेतु बनाए कार्ययोजना-कलेक्टर तुलिका प्रजापति…

  • कोटपा अधिनियम के पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • शासन की पुनर्वास नीति पर भी हुई विस्तृत चर्चा मोहला 7 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिले में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की रोकथाम, आबकारी नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री दुकालू राम ध्रुव सहित पुलिस, आबकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाए एवं नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास नीति की भी समीक्षा की।
  • इस दौरान उन्होंने प्रभावितों के लिए आवास भूमि चिन्हांकन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं कौशल उन्नयन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाइयों एवं रणनीति पर समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी विभागों को समन्वित प्रयास के निर्देश दिए, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके।
Advertisements

You cannot copy content of this page