back to top

मोहला:मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा…

मोहला 17 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में दो सफल सिजेरियन डिलीवरी की गईं। इस उपलब्धि से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब 100 किलोमीटर दूर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Advertisements


ग्राम मानपुर की श्रीमती शशि परतेती एवं विकासखंड मोहला के ग्राम गिधाली की श्रीमती राजेश्वरी सलामे का सफल ऑपरेशन किया गया। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इसमें डॉ.अरविंद बनकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.दिलीप किशोर शर्मा निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ.सुजाता किशोर शर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ.सीमा ठाकुर चिकित्सा अधिकारी डॉ.गिरीश खोब्रागढ़े खंड चिकित्सा अधिकारी तथा पूरी चिकित्सा टीम का विशेष योगदान रहा।


पहले गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के लिए राजनांदगांव जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक एवं शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब यह सुविधा मानपुर में उपलब्ध होने से स्थानीय गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से आमजन को व्यापक लाभ होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page