back to top

मोहला : ई जिला प्रबंधक, ईडीएम पद हेतु दावा आपत्ती 18 सितंबर तक आमंत्रित…

       मोहला 16 सितम्बर 2023। कार्यालय कलेक्टर के लिए ई जिला प्रबंधक ईडीएम पद हेतु जारी विज्ञापन पर निर्धारित तिथि 15 सितंबर तक 73 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जारी सूची के संबंध में पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति 18 सितंबर कार्यालयीन समय शाम 5:00 बजे तक आमंत्रित किया गया है।

Advertisements

दावा आपत्ति उपरांत 20 सितंबर को प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। दावा आपत्ति केवल ईमेल degsmmac@gmail.com के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। उक्त पद हेतु 73 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें निर्धारित पात्रता अनुसार 11 अभ्यर्थी पात्र एवं 62 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं।

उक्त सूची के संबंध में जिस किसी भी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वे निर्धारित तिथि 18 सितंबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन ईमेल degsmmac@gmail.com के  माध्यम से दावा आपत्ति कर सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page