back to top

 मोहला : उद्यमिता की चाहत रखने वाले युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित…

       मोहला 19 दिसंबर 2024। उद्यमिता की चाहत रखने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं से 25 दिसंबर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में आवेदन आमंत्रित किया गया है। चयनित युवाओं को भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर अटल नगर में प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसके तहत युवाओं को 3 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से श्री दानेश्वर कुमार कंवर, मंडल संयोजक मोबाइल नंबर 7354053575 से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page