back to top

मोहला : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नक्सल प्रभावित ग्राम हुरेली एवं रेतेगांव का भ्रमण…

सिविक एक्शन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को खेल सामग्री क्रिकेट, बैट बॉल, फुटबॉल, कैरम बोर्ड वितरण किया

Advertisements

ग्रामीणों के साथ की टीम बनाकर खेले क्रिकेट मैच

मदनवाड़ा पखांजूर बॉर्डर क्षेत्र का किया भ्रमण

मोहला 7 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने सिविक एक्शन अभियान के तहत वनांचल क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित थाना मदनवाड़ा के ग्राम हुरेली व रेतेगांव का भ्रमण कर, स्कूली बच्चों को खेल सामग्री क्रिकेट, बैट बॉल, फुटबॉल, कैरम बोर्ड वितरण किए।

अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ टीम बनाकर क्रिकेट मैच खेला। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना मदनवाड़ा एवं थाना पखांजूर के बॉर्डर एरिया का भ्रमण कर नक्सल गतिविधियों तथा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना एवं शीघ्र ही निराकृत होने का भरोसा दिलाया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीण भावुक हुए एवं क्षेत्र भ्रमण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभाग अधिकारी मानपुर श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री ताजेश्वर दिवान, थाना प्रभारी मदनवाड़ा श्री देवेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page