back to top

मोहला : जनरल ऑब्जर्वर शकील अहमद एवं कलेक्टर एस जयवर्धन की विशेष उपस्थिति में मतदान दलों का किया गया द्वितीय रेंडोमाइजेशन…

         मोहला 25 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत मतदान दिवस पर नियुक्त मतदान अधिकारियों का द्वितीय रेंडोमाइजेशन आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनायें गयें विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।

Advertisements

इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत 237 मतदान केंद्र एवं विधानसभा खुज्जी  (आंशिक) के अंतर्गत 69 मतदान केंद्र बनायें गयें हैं।

इस तरह से जिले में कुल 306 मतदान केंद्र स्थापित किए गये हैं। इन मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी, मतदान दल क्रमांक 1, मतदान दल क्रमांक 2, एवं मतदान दल क्रमांक 3 के द्वारा 7 नवंबर को मतदान कार्य संपन्न कराया जायेंगा।

इसके लिए मतदान अधिकारियों का द्वितीय रेंडोमाइजेशन किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, रिटर्निंग आफिसर श्री हेमेंद्र भुआर्य उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page