
मोहला 15 अक्टूबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों का रेंडमाइजेशन जिला कार्यालय के सभाकक्षा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन की उपस्थिति में कर लिया गया है।
Advertisements

मतदान दलों के रेंडमाइजेशन के उपरांत प्रथम चरण का प्रशिक्षण 18 एवं 19 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा में दिया जाएगा। 18 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल क्रमांक 1 को एवं 19 अक्टूबर को मतदान दल क्रमांक 2 एवं 3 को प्रात: 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी मतदान दलों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisements










































