back to top

मोहला : मानपुर के वनाँचल ग्राम कहडबरी मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

मानपुर – मानपुर ब्लॉक से सटे ग्राम पंचायत – कहडबरी मे उद्योगिनी संस्था के मार्गदर्शन मे और ग्राम के महिला समूह के सहयोग से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती – शत्रुपा नुरेटी, विशिष्ट अतिथि पशु शखी – महनतिन कवलिया
के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।

Advertisements

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरपंच ने कहा कि क्षेत्र मे महिलाओं के रोजगार लिए बहुत सारे अवसर हैं हम सभी महिलाओं को वनोपज लघु उद्योगो को स्थापित कर रोजगार के अवसर प्रदान करना चाहिए।


कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पशु सखी महनतिन कवलिया ने कहा कि हमारे क्षेत्र की महिलाएं मुर्गी पालन, और पशुपालन के क्षेत्र मे भी काम कर रोजगार के साधन उपलब्ध करा सकती हैं। कार्यक्रम मे उद्योगिनी संस्था के मानपुर ब्लॉक क्वार्डिनेटर सुमित्रा साहू और जयलाल टांडिया ने उद्योगिनी संस्था के बारे मे जानकारी दिया।

साथ ही उद्योगिनी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री कृष्णा सर ने महिलाओं को संस्था के साथ जुड़कर लघु वनोपज उद्योग, पशुपालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, लाख, स्थापित कर महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा मे काम करने हेतु प्रेरित किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page