back to top

मोहला : राज्यपाल रमेन डेका ने बिहान समूह की महिलाओं से की मुलाकात, सराहा आजीविका कार्यों को…

– बिहान मिशन से बदली महिलाओं की तस्वीर, राज्यपाल ने दिए सफलता के मंत्र

     मोहला 31 मई 2025। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज मोहला प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत कार्यरत स्व सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने डोकला निवासी श्रीमती लक्ष्मी वट्टी एवं केकतीटोला निवासी श्रीमती करौंदा बाई से संवाद कर उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की जानकारी ली।

Advertisements

राज्यपाल श्री डेका ने खुशी स्व सहायता समूह और मां बमलेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे सुअर पालन, मुर्गी पालन, सिलाई, मछली पालन, मक्का एवं सब्जी उत्पादन जैसे विविध आजीविका गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने इन कार्यों को ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।


      राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। बिहान मिशन के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि गांवों की समग्र प्रगति में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के हौसले को सलाम करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यपाल के सचिव श्री सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page