back to top

मोहला : 2 से 8 अक्टूबर तक मत मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन…

          मोहला 27 सितम्बर 2023। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक द्रव्यों, पदार्थ तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 तक मद्य नशा निषेध सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।  नशामुक्ति प्रदर्शनी, रैली, वाद विवाद, गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। अशासकीय कलामंडली, सांस्कृतिक संगठन, विभागीय कलापथक दल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मद्यनिषेध की प्रतिज्ञा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराया जायेगा।

स्थानीय दूरदर्शन, आकाशवाणी केंद्रों से नशा मुक्ति पर प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। नशा पीडि़त व्यक्तियों को होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जायेगी। महाविद्यालय एवं विद्यालयों में मद्यपान नशापान के विरुद्ध विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। ग्राम स्तर पर नशा मुक्ति नारों का दीवार लेखन एवं प्रचार प्रसार किया जायेगा। योगाभ्यास विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में नशामुक्ति हेतु योग का आवश्यकता अनुसार प्रदर्शन किया जायेगा।


      कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने उक्त कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि निर्वाचन आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाने की स्थिति में निर्वाचन आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मद्यनिषेध सप्ताह का आयोजन किया जायें।

Advertisements

You cannot copy content of this page