back to top

राजनंादगांव : नगर निगम जन चौपाल में आयुक्त एवं अधिकारियों ने सुनी समस्या…

16 आवेदन प्राप्त, राशन कार्ड संबंधी 7 आवेदन का हुआ निराकरण

Advertisements

राजनंादगांव 13 जून। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये।

जन चौपाल में कुल16 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित करने संबंधी 07 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया।

जन चौपाल में 16 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें लोककर्म से संबंधित 03, पेयजल संबंधी 3, भवन नजूल संबंधी 1, जाति प्रमाण पत्र संबंधी 1 एवं राशन कार्ड संबंधी 8 कुल 16 प्रकरणो में से राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधित 04 व राशन कार्ड मंें नाम विलोपित करने संबंधित 3 कुल 7 प्रकरण का निराकरण किया गया तथा शेष 09 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

जन चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें 7 प्रकरण राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित करने का त्वरित निराकरण किया गया, शेष 9 आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण किया जायेगा।


निराकरण में नंदई दरोगा चौक की नसीमा खान, कौरिनभाठा की कुमारी बाई उईके व गिरजा धनकर द्वारा राशन कार्ड में नाम त्वरित विलोपित होनेे एवं महामाई पारा दीपिका श्रीवास्तव, चिखली अभ्युदय सिंह, मोहड के नरेश कुमार निषाद व इंदिरा नगर की शिवकुमार का राशन कार्ड में त्वरित नाम जुडने से उन्हांेने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि जन चौपाल में आकर आवेदन देने से तुरंत निराकरण हो गया,

जिसकी हमने कल्पना भी नहीं किये थे, उन्होंने कहा कि जन चौपाल से नागरिक सीधे लाभ उठा रहे है। जन चौपाल में उपायुक्त श्री मोबीन अली, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page