back to top

राजनांदगाँव: दुर्घटना व कोरोना से मृत परिवार के घर पंहुचे विधायक दलेश्वर साहू….

राजनांदगाँव/डोंगरगांव/डोंगरगढ- छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त,  छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने रातापायली और अर्जुनी के मध्य हुई दुर्घटना में मृत  परिवार के घर पंहुच कर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया । दुर्घटना में घायल हुए  परिवार को भी आश्वस्त किया है कि घायलों के ईलाज में कोई कमी नहीं आने दिया जाएगा।

Advertisements


    विदित हो कि विगत दिवस विधायक दलेश्वर साहू ने जिला चिकित्सालय पंहुच कर घायलों से  मुलाकात कर उनके समुचित ईलाज का निर्देश जिला  चिकित्सा अधिकारी व डाक्टरों को दिया था । आज मृत परिवार के परिजनों के मुलाकात कार्यक्रम  में ग्राम केसला में  स्व महंत गोकुल दास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । ग्राम अर्जुनी, रूदगांव, सिंगापुर, सुखरी, पैरी, रूदगांव, मे भी कोरोना के संक्रमण से जान गंवा चुके परिवारजनो से मिलकर दुख के घड़ी में ढांढस बंधाया । इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन दास साहू, महिला कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती जमुना साहू, साथ थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page