back to top

राजनांदगाँव : प्रयास आवासीय विद्यालय में 250 विद्यार्थियों को दी गई पॉक्सो कानून की जानकारी…

राजनांदगांव। पी.टी. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय के प्रो बोनो क्लब द्वारा 10 अक्टूबर को प्रयास आवासीय विद्यालय, राजनांदगांव में पॉक्सो (POCSO) जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के लगभग 250 विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, असुरक्षित व्यवहार की पहचान और यौन अपराधों की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना था। सत्र के दौरान संवादात्मक खेलों और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझाया गया। साथ ही, किसी अप्रिय या असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने पर सहायता प्राप्त करने और संबंधित घटना की रिपोर्ट करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

सत्र में वक्ता श्री अनिरुद्ध चोपड़ा ने विद्यार्थियों को विषय से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में संकाय मार्गदर्शक अधिवक्ता श्रीमती सोनाक्षी शिरवानी का मार्गदर्शन रहा। विद्यालय की ओर से छात्रावास अधीक्षक श्री कन्हैया लाल करवेड़े एवं सुश्री जया शुक्ला सहित शिक्षक एच.आर. अफरीन खान, भोज कुमार सूर्यवंशी, श्रुति दास, प्रज्ञा एवं पूजा रावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में विद्यार्थी समन्वयक त्रिलोक प्रताप सिंह, कुनाल, कौस्तुभ मांडवी, पूर्वा मिश्रा, विधि बक्षी, राजकमल पांडेय एवं अंकित पांडेय की सहभागिता रही। इस जागरूकता सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page