back to top

राजनांदगाँव में शिवसेना पार्टी का विस्तार…


राजनांदगाँव_ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार कल सोमवार राजनांदगाँव रेस्टहाउस पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी जिसमे शिवसेना प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव कमलाकर यादव सहित प्रदेश पदाधिकारियों की अगुवाई में बैठक रखी गयी है। उक्त बैठक में संगठन विस्तार, नवरात्र चुनरी यात्रा, निकाय चुनाव के संबंध में विशेष चर्चा की गयी।

Advertisements


आकाश बने शिवसेना के नए जिलाध्यक्ष
उक्त बैठक में पार्टी का विस्तार करते हुवे आकाश सोनी को शिवसेना का जिलाध्यक्ष, माखन यादव को जिला महासचिव, सुमित बंजारे को जिला उपाध्यक्ष, विक्की सेन को जिला उपाध्यक्ष, आयुष वर्मा को शहर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

उक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी की नियुक्ति के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सोनी, राजनांदगाँव विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण पटेल, नरेश यादव, टोमन साहू सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

सभी वरिष्ट पदाधिकारियों द्वारा आकाश को पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुवे देश हित, जन हित एवं छत्तीसगढ़ियों के हित में कार्य करते हेतु आम जनता के साथ होने वाले अन्याय, अत्याचार व शोषण के खिलाफ हर संभव लड़ाई लड़ने की सपथ दिलाते हुवे शुभकामना दी गयी।

Advertisements

You cannot copy content of this page