back to top

राजनांदगांव: एक साल पुराने मारपीट और धमकी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…


राजनांदगांव डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज मारपीट और जान से मारने की धमकी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर अपनी वृद्ध मां के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालकापारा निवासी दानी बाई गोसाई ने थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र मानसिंग गोसाई (46 वर्ष) शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाता था। शिकायत के मुताबिक 6 जून 2025 को आरोपी ने अपनी मां के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे उन्हें चोटें आई थीं।


शिकायत के आधार पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 275/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय दस्तावेज सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए।


विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी मानसिंग गोसाई को 16 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page