back to top

राजनांदगांव:किसानों को झेलनी पड़ रही है बेमौसम की बारिश की मार…

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पांडे टोला में किसानों को इन दिनों बेमौसम बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

Advertisements

ग्राम के किसान कुमार साहू ने बताया — “हम किसानों ने पूरी मेहनत और लागत लगाकर इस साल अच्छी फसल की उम्मीद की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भर गया है और धान की बालियां सड़ने लगी हैं। यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो हमें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि शासन-प्रशासन को चाहिए कि ऐसे समय में किसानों की मदद के लिए त्वरित सर्वे कर मुआवजा प्रदान करे, ताकि किसान अगली फसल की तैयारी कर सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मौसम परिवर्तन से न केवल उत्पादन पर असर पड़ेगा, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। वहीं, फसल कटाई और सुखाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page