back to top

राजनांदगांव:चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने क्षेत्र में आतंक मचाने वाले एक बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को राह चलते चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि गठुला नाला के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर आने-जाने वालों को डरा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कमलेश गोंड़ (35 वर्ष), निवासी कांकेतरा, चौकी चिखली को पकड़ा। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में चलाई जा रही इस कार्यवाही का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने साफ किया है कि गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र रामटेके, आरक्षक अरुण नेताम, सुनील बैरागी, नागेश्वर साहू, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी और पूरी चौकी चिखली टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page