back to top

राजनांदगांव:चिखली पुलिस की कार्यवाही शांतिभंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चिखली पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

Advertisements

चौकी चिखली में प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों एवं पूर्व में दर्ज अपराधों के आधार पर दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को आमजन एवं गवाहों के साथ विवाद कर शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना पर बदमाश

  1. अश्वनी वर्मा पिता स्व. पुरुषोत्तम वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 शांतिनगर गली नं. 05, ओपी चिखली
  2. लल्लू यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम गठुला, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव
    को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों पर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं चिखली चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page