back to top

राजनांदगांव:छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में फल वितरण…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर राजनांदगांव युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा का संदेश देते हुए वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरित किए।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता विप्लव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ तिवारी (प्रदेश महासचिव, एनएसयूआई), राजा यादव, नागेश पठारी (प्रदेश सचिव), शुभम प्रजापति, मेहुल कुमार, प्रदीप साहू, सोनम सिन्हा, आयुषी साहू, भूपेश साहू, लोकेश सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि समाजसेवा ही सच्चा उत्सव है और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा युवाओं को प्रेरित करने का यह मार्ग समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम का समापन वृद्धजनों के साथ सामूहिक प्रार्थना एवं आशीर्वाद ग्रहण के साथ किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page