back to top

राजनांदगांव:दनिया पुल पर अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिरे सब-इंजीनियर, मौके पर ही मौत…

राजनांदगांव, गंडई नगर पंचायत नमें पदस्थ सब-इंजीनियर लोकेश शर्मा की आज = शाम पुल से गिर जाने पर मौत हो गयी। दिवंगत सब-इंजीनियर नौ-रात्रि उपवास पर थे। कल मंगलवार को कन्या भीज के लिए गंडई से अपने निज निवास रायपुर जा रहे थे।

Advertisements

इसी दौरान दनिया पुल पर बाइक पार करते समय वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी। गंडई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत गंडई में पदस्थ सब इंजीनियर लोकेश शर्मा पिता कृष्ण गोपाल (48) निवासी रायपुर आज शाम लगभग 5 बजे गंडई धमधा मार्ग पर स्थित दनिया पुल से अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

बताया जाता है कि मृतक मूलत: खंडवा निवासी थे, जो बीते कुछ वर्षों से रायपुर में रहते थे। गंडई नगर पंचायत में सब-इंजीनियर के रूप में सेवारत थे। सूत्र बताते हैं कि लोकश शर्मा पुल से सीधे नदी में जा गिरे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्ट-मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।


सूत्रों की माने तो मृतक सब इंजीनियर का एक मात्र 17 वर्षीय पुत्र कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पौड़ित है। अब पिता की मौत के बाद उसकी देख-रेख और इलाज की सारी जिम्मेदारी अकेली माँ पर आ गयी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page