back to top

राजनांदगांव:बागनदी पुलिस की सख्त कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्र में अशांति फैलाने वाला युवक गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना बागनदी पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में अशांति फैलाने और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वाले युवक को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Advertisements

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सड़क चिरचारी निवासी ओंकार कोर्राम पिता सुखचंद कोर्राम (उम्र 23 वर्ष) द्वारा ग्राम के व्हाट्सएप ग्रुप में अपशब्दों का प्रयोग कर आपसी विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा थाना बागनदी में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ओंकार कोर्राम ने और अधिक उत्तेजित होकर झगड़े की स्थिति पैदा कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए आरोपी को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी छुरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page