back to top

राजनांदगांव:महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त के शुभ अवसर पर लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुईं गीता घासी साहू…

राजनांदगांव।

स्टेट स्कूल मैदान, राजनांदगांव में आयोजित भव्य ‘लखपति दीदी कार्यक्रम’ में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने सहभागिता की। कार्यक्रम में माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की दीदियां उपस्थित थीं।

इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि आज महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त महामहिम उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी के करकमलों से जारी होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। यह योजना नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का प्रतीक बन चुकी है।

उन्होंने कहा —

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। लखपति दीदी जैसे कार्यक्रम यह साबित करते हैं कि गांव की माताएं अब समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बन चुकी हैं।”

कार्यक्रम स्थल पर दीदियों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां और उत्पाद प्रदर्शनी ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रीमती साहू ने स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को ‘सशक्त से समर्थ’ बनने की प्रेरणा दे रही है।