back to top

राजनांदगांव:महिला से छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की मोहारा पुलिस चौकी ने महिला से छेड़छाड़, घर में जबरन घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को पीड़िता ने चौकी मोहारा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात करीब 9 बजे ग्राम ठेकवा निवासी ईश्वर साहू, अनीता साहू और निर्मल साहू जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के संबंध में आपत्तिजनक आरोप लगाए। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान ईश्वर साहू ने महिला का हाथ पकड़कर उसकी साड़ी खींची, जबकि अन्य आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर डोंगरगढ़ थाना की मोहारा चौकी में अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page