back to top

राजनांदगांव:विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्म दिवस पर आदर्श ग्राम सुरगी मे ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 के तहत आदर्श ग्राम सुरगी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनों ने मिलकर गांव के तालाब पचरी एवं सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।

Advertisements

कार्यक्रम में सरपंच सुग्रीव साहू, पंचायत सचिव जामवतींन चंदेल, उपसरपंच युवराज साहू एवं पंचगणों की उपस्थिति रही। स्वच्छता अभियान के बाद उपस्थित लोगों को हाथ धुलाई के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने डॉ. रमन सिंह के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह निरंतर जन-आंदोलन होना चाहिए। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे गांव एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाएं।

शपथ ग्रहण के  मौके पर सुग्रीव साहू सरपंच, श्रीमती जावंतीन चंदेल सचिव,युवराज साहू उपसरपंच, महेश दिवाकर पंच, भुवनेश्वरी देवदास पंच, कु. वेदिका, पुष्पा, बसंती, उत्तरा,हुलसीबाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टूमीन बाई मितानिन प्रेरक,भारती साहू, कमलेश्वरी मितानिन,गैंद लाल,  रूपेंद्र चतुर्वेदी पंचायत ऑपरेटर एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page