back to top

राजनांदगांव:विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता वेबिनार एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित…

राजनांदगांव। National Institute for the Empowerment of Persons with Intellectual Disabilities के प्रशासनिक नियंत्रण अंतर्गत संचालित Composite Regional Centre Rajnandgaon द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर 08 मई 2026 को जागरूकता वेबिनार एवं स्वास्थ्य जांच अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।जागरूकता वेबिनार सत्र का संचालन डॉ. निकिता सुराना ने किया। कार्यक्रम का समन्वयन लिलीमा पटेल द्वारा श्री प्रशांत मेश्राम (Director I/C) के मार्गदर्शन में किया गया।

Advertisements

इस दौरान थैलेसीमिया के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका, राजनांदगांव के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में 38 लाभार्थियों की शुगर, बीपी एवं हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई। साथ ही 6 लाभार्थियों को सहायक उपकरण (Aids & Appliances) वितरित किए गए। स्वास्थ्य जांच में घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 5 स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग प्रदान किया।आयोजकों के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर के माध्यम से कुल 55 प्रतिभागियों ने लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम को प्रतिभागियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना मिली।

Advertisements

You cannot copy content of this page