back to top

मोहला: मोहला अनुभाग में 6 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित…

आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई

Advertisements

मोहला 9 मई 2026। खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मोहला अनुभाग की 6 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान मोंगरा, टाटेकसा एवं मरारटोला की संचालन एजेंसियों ने दुकान संचालन नहीं करने संबंधी समर्पण पत्र प्रस्तुत किया है, जबकि ढाढुटोला, कनेरी एवं उरवाही की दुकानें वर्तमान में निलंबित होकर अन्य दुकानों से संलग्न कर संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों के संचालन हेतु वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 22 मई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मोहला में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकती हैं। आवेदन हेतु शामिल दुकानों में मोंगरा (आईडी 422007056), टाटेकसा (422007057), ढाढुटोला (422007059), मरारटोला (422008053), कनेरी (422008013) एवं उरवाही (422008023) शामिल हैं। विभाग ने बताया कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। अधिक जानकारी खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://fcs.cg.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page