back to top

राजनांदगांव:शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न…

राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2025।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ राष्ट्रव्यापी सीपीआर (Cardio-Pulmonary Resuscitation) जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव में आज एक विशेष सीपीआर जागरूकता एवं जीवनशैली सुधार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती निर्मला उमरे , जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा एवं सदस्य नमिताब जैन,भागचंद गिड़िया,राजेश यादव,आशीष सुरे शिक्षकगण, स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Advertisements


कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजनांदगांव के विशेषज्ञ वक्ता
डॉ. अतुल मनोहर देशकर (मेडिकल सुपरिटेंडेंट) एवं डॉ. प्रकाश खूंटे (एसोसिएट प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग) ने
सीपीआर तकनीक की महत्ता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा केवल-संपीड़न (Compression-only) सीपीआर का लाइव प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
छात्र-छात्राओं को कार्डियक अरेस्ट की पहचान, त्वरित सहायता के सही कदम एवं प्राथमिक उपचार की मूल बातें व्यावहारिक रूप से सिखाई गईं।


साथ ही “नींद, आहार और योग के माध्यम से जीवनशैली में बदलाव,स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर” विषय पर जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किया गया।
प्राचार्य श्रीमती निर्मला उमरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं में आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने की जागरूकता बढ़ेगी।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा कि यह पहल स्वस्थ समाज की दिशा में महाविद्यालय का सराहनीय प्रयास है।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी एस आर कन्नौज ने किया  द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जन भागीदारी समिति के प्रभारी प्रोफेसर अनिल चंद्रवंशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संपूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page