back to top

राजनांदगांव : अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चे डिजिटल क्लास के माध्यम से करेंगे पढ़ाई : कलेक्टर…

उच्च स्तर की मिलेगी लैब सुविधा

Advertisements

कलेक्टर ने छुईखदान के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण

राजनांदगांव – शासन की मंशा अनुरूप बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सभी विकासखंडों में संचालित की जा रही है। शासन द्वारा स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया जा रहा है। जहां बच्चे डिजिटल क्लास के माध्यम से पढ़ाई कर सकेगें तथा उच्च स्तर की लैब सुविधा मिलेगी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज छुईखदान विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब इसकी साज-सज्जा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

स्कूल आकर्षक लगनी चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए खैरागढ़ संगीत कला विश्वविद्यालय के सहयोग से स्कूल की दीवारों पर कलात्मक एवं ज्ञानवर्धक पेंटिंग बनवाने कहा।कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि लैब के लिए आवश्यक सामग्री क्रय किया जाए। फर्नीचर, लाईब्रेरी के लिए पुस्तकें तथा अन्य आवश्यक सामग्री स्कूल में व्यवस्थित रखी जाए।

उन्होंने स्कूल के सामने स्थित भवन को रंगाई-पोताई और सुधार कार्य कर मध्यान्ह भोजन के लिए उपयोग करने कहा। उन्होंने स्कूल के चारों तरफ पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम छुईखदान श्री सुनील शर्मा, जनपद सीईओ छुईखदान श्री प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page